WhatsApp Menu
रामनवमी पर कपड़े के थैले बांटे, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का दिलाया संकल्प  |  किए गए पवित्रगुदडी के दर्शन, शबद गायन के बाद हुआ अग्नि नृत्य  |  नेहरू पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, महा रासलीला व कृष्ण मथुरा गमन का भावपूर्ण वर्णन  |  मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण, बीएलओ-सुपरवाइजरों को दिए जरूरी निर्देश  |  रेलवे स्टेशन समस्याओं के समाधान को लेकर एनवीपी ने केन्द्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन  | 

वन विभाग टीम का एक्शन, दो अवैध आरा मशीनें सीज की, दो के खिलाफ मामला दर्ज

23 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ के अंचल में प्रकृति के श्रृंगार, हरे-भरे वृक्षों पर मानों किसी की कुदृष्टि लग गई है। क्षेत्र में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की खबरें वन विभाग तक पहुंची, जिसके बाद विभाग हरकत में आया।

सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रही दो आरा मशीनों को सीज कर दिया। साथ ही, इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सत्यपाल सिंह ने बताया कि वन विभाग को कुछ दिनों से इलाके में अवैध आरा मशीनों के संचालन की जानकारी मिल रही थी। सूचना की पुष्टि होने पर विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से माताजी मोड़ नौसरिया में दबिश दी। इस दौरान कानाराम पुत्र शेराराम और सुरेंद्र पुत्र बिंझाराम के घरों पर अवैध रूप से चल रही दो आरा मशीनों को सील कर दिया गया।

सिंह ने कहा कि यह तो महज़ शुरुआत है, आगे भी इस तरह की कार्रवाइयां जारी रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग न केवल अवैध आरा मशीनों पर शिकंजा कसेगा, बल्कि अवैध रूप से लकड़ी के भंडारण पर भी कड़ी कार्रवाई करेगा।

इस कार्रवाई में क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा, वनपाल हरिकिशन, वनरक्षक सीताराम, राजेंद्र बारोठिया, सुभाष और द्रोपती भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। वन विभाग की इस मुस्तैदी से उम्मीद है कि क्षेत्र में हरियाली को बचाने की दिशा में कुछ ठोस कदम उठाए जा सकेंगे। अब देखना यह है कि क्या यह कार्रवाई पेड़ों की अवैध कटाई पर लगाम लगाने में सफल हो पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़