WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

लौटा घना कोहरा, चली ठंडी हवा, 22 से बरसात की संभावना।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 जनवरी 2026। रविवार शाम को अचानक ठंडी हवाएं चलने लगी और सोमवार सुबह घना कोहरा लौट आया है। बीकानेर जिले से सहित श्रीडूंगरगढ़ अंचल में सड़कों पर दृश्यता शुन्य हो गई है। वाहन चालक सड़क किनारे रूक गए है वहीं रीट सैकेंड लेवल की परीक्षा देने ग्रामीण अंचल से बीकानेर जा रहें अभ्यर्थी खासे परेशान हुए है। गांव मोमासर से गाड़ी लेकर रवाना हुए परीक्षार्थी एक घंटे में मोमासर से श्रीडूंगरगढ़ पार करने में एक घंटे से अधिक समय लगा। परीक्षार्थियों ने बताया कि कोहरा सुबह 6 बाद गहरा हुआ और दृश्यता शून्य हो गई। बाना के आसाराम बाना ने बताया कि कोहरा फसलों के लिए लाभदायक रहेगा। बिग्गा के किसान बुधाराम जाखड़ ने भी इस कोहरे से फसलों की बढ़वान होने व किसान को लाभ मिलने की बात कही। गत दिनों से लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की थी परंतु सोमवार को तेज ठंड लौट आई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 21 जनवरी से बादलों की आवाजाही शुरू होगी व 24 जनवरी के बीच तेज बरसात, भयंकर मेघ गर्जना, आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावनाएं होगी। वहीं श्रीगंगानगर जिले सहित चूरू जिले के सरदारशहर, रतनगढ़, सुजानगढ़, तारानगर व राजगढ़ सहित बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ नोखा सहित जयपुर, सीकर, झुंझुनूं में मौसम बिगड़ेगा। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, डीडवाना क्षेत्रों में तेज बरसात के साथ आंधी तूफान के आसार जताए है। किसानों को पशुधन को सुरक्षित स्थानों पर रखने, कृषि उपकरण, ट्रैक्टर व मशीनरी को ढककर रखने, खुले खेतों व पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़