WhatsApp Menu
कुत्ते के हमले से घायल हुए मासूम की हुई नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी, डॉ अजयपाल चौधरी का रहा योगदान।  |  बदला मौसम का मिजाज, गर्मी में आई सर्दी, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आंधी बरसात का अलर्ट  |  महिला स्वयं सहायता समूह की वार्षिक आमसभा संपन्न, हस्तनिर्मित उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी  |  बिजली विभाग से जुड़ी दो खास अपडेट जरूर पढें एकसाथ  |  रिड़ी- ऊपनी लाइन के रखरखाव के चलते 19 मार्च को 3 घंटे बिजली रहेगी बंद  | 

लिखमादेसर व श्रीडूंगरगढ़ के तीन सेंटरों में खरीद शुरू, विधायक ने किया उद्घाटन, जोधासर में खरीद शुरू होना शेष

श्रीडूंगरगढ़, 26 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ के किसानों के लिए आज का दिन नई उम्मीद लेकर आया। श्रीडूंगरगढ़ ए, श्रीडूंगरगढ़ मंडी, श्रीडूंगरगढ़ सी और लिखमादेसर केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद शुरू हो गई है। जिन किसानों को अपने मोबाइल पर संदेश प्राप्त हुए हैं, वे अपनी फसल लेकर इन केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और उनकी मूंगफली की तुलाई की जा रही है।

हालांकि, जोधासर केंद्र पर अभी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। विभागीय सूत्रों की मानें तो यहां खरीद शुरू होने में एक-दो दिन का समय लग सकता है। विभाग द्वारा खरीद प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू करवाने के प्रयास जारी हैं।

इन चार केंद्रों पर आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधायक ताराचंद सारस्वत ने खरीद प्रक्रिया का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक सारस्वत ने केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के खुलने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलेगा, साथ ही खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

विधायक ने आगे कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीद से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और उनकी मेहनत का सही मूल्य प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार भविष्य में किसानों के हित में और भी विकासोन्मुख योजनाएं लाएगी, जिससे कृषि क्षेत्र में समृद्धि आएगी और कृषक समुदाय को व्यापक लाभ मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में बहादुर नाथ सिद्ध, पूर्णनाथ महिया, मदननाथ गोदारा, सांवरमल पारीक, मदन लाल मेघवाल, विश्वनाथ ज्याणी, भैरनाथ साईं, हुकमाराम ज्याणी, रामकुमार पारीक, मूलनाथ सिद्ध, गोविन्द पारीक, मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, राधेश्याम दर्जी, महेश राजोतिया, भरत सारस्वत, मदन सोनी, और महेंद्र कुमार पारीक जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समिति अध्यक्ष तुलसीराम गोदारा ने सभी का स्वागत किया, जबकि विभागीय अधिकारी भीकासिंह ने आभार व्यक्त किया।

मूंगफली की खरीद शुरू होने से किसानों में उत्साह का माहौल है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार उन्हें अपनी फसल का सही दाम मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़