WhatsApp Menu
गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  | 

लापरवाही से गाड़ी चलाकर मारी टक्कर, घायल के भाई ने करवाया मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 दिसंबर 2025। लापरवाही से गाड़ी चलाकर एक युवक को टक्कर मारने के आरोप में घायल के भाई ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है।
थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीदासरिया निवासी भंवरलाल पुत्र मालाराम नायक ने पुदंलसर निवासी विक्रम सिंह पुत्र ईश्वर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके भाई भागुराम ने पुदंलसर की रोही में खेत काश्त पर ले रखा है। 5 दिसंबर 2025 को वह मंडी में ग्वार बेचकर मोटरसाइकिल पर अपने खेत जा रहा था। वह पुंदलसर मार्ग पर स्थित बालाजी मंदिर के पास स्थित जीएसएस के पास पहुंचा तो उसी समय एक बोलेरो जिसे आरोपी चला रहा था, ने लापरवाही व तेज गति से उसके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया व कोमा की स्थित आईसीयू बीकानेर में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़