श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 दिसंबर 2025। कालू बास में स्थित लर्न एंड फन स्कूल के बच्चों ने सेवा बस्तियों में पहुंचकर शनिवार को 200 नए स्वेटरों के साथ पूर्णतया उपयोगी पुराने स्वेटर कंबल, जूते मौजे वितरित किए। विद्यार्थी अपने घरों से सामान लेकर आए व शिक्षकों ने उसकी जांच कर केवल उपयोगी सामानों को वितरण में शामिल किया। प्रधानाचार्य विनिता सारस्वत ने बताया कि अभिभावकों ने बच्चों के साथ पुराना पर उपयोगी खूब सामान भेजा। स्कूल के वाहनों में सवार होकर बच्चों ने अपने हाथों से गर्म कपड़े व जूते मौजे वितरित किए। सारस्वत ने बताया कि करके सिखने के सिद्धांत पर कार्य करते हुए बच्चों को समाज के सेवा व सहयोग का महत्व समझाया गया। बच्चों को जरूरतमंद वर्ग की मुश्किलों को बताया गया व उनकी मदद के लिए तत्पर रहने की बात कही गई। इस दौरान स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। बच्चे इस दौरान प्रसन्न रहें व अभिभावकों ने भी स्कूल के इस प्रयास की सराहना की।