WhatsApp Menu
खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम  |  लर्न एंड फन स्कूल में प्रवेशोत्सव के दौरान होगी 10 दिवसीय फ्री डेमो क्लासेज।  |  टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की  |  2 अप्रैल को विजयपाल पहलवान की स्मृति में महिला व पुरूष पहलवानों का होगा कुश्ती दंगल, बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप।  |  शीश देवली रीड़ी और धड़ देवली बिग्गाजी में चैत्र मेला प्रारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह।  | 

लर्न एंड फन स्कूल में प्रवेशोत्सव के दौरान होगी 10 दिवसीय फ्री डेमो क्लासेज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 30 मार्च 2026। 1 अप्रैल से नया शिक्षण सत्र प्रारंभ होगा और इस दौरान सभी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। स्कूलों में प्रवेशोत्सव की भव्य तैयारियां हुई है। कालूबास में तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) के पास स्थित लर्न एडं फन इंग्लिश मीडियम स्कूल में 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक प्ले से कक्षा 8वीं तक के सभी बच्चों के लिए 10 दिवसीय फ्री डेमो क्लासेज दी जाएगी। स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत ने बताया कि स्कूल में पूर्णतया अंग्रेजी माध्यम का माहौल निर्मित करने के पूरे प्रयास किए जा रहें है। स्कूल में बच्चों को रटने की बजाय खेल खेल में शिक्षा के व्यावहारिक ज्ञान की सीख दी जा रही है। स्कूल के एनवायरमेंट में बच्चे घर की तरह समायोजन कर सके इसके लिए 10 दिवसीय फ्री डेमो क्लासेज रखी गई है। सारस्वत ने बताया कि स्कूल में अंग्रेजी स्पीकिंग माहौल, सीसीटीवी कैमरों से युक्त परिसर, ड्राइंग क्लास, एसी, इन्वर्टर, वाटर कूलर विथ आरओ, छोटे बच्चों के लिए स्विमिंग पूल के साथ विभिन्न प्रकार के खेलों की व्यवस्था की गई है। स्कूल में छोटे बच्चों में कॉफिडेंन्स डेवलपमेंट क्लासेज, जुम्बा, डांस व योग कक्षाओं का भी आयोजन किया जाता है। बच्चे अनुभवी स्टाफ के साथ अनुशासन व संस्कार के साथ शिक्षा ग्रहण कर रहें है। हर माह बच्चों की व अभिभावओं की काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है। सारस्वत ने बताया कि स्कूल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ शिक्षित करना है भी जो किताबी ज्ञान से प्रैक्टिकल नॉलेज तक पहुंचाता है। दस दिवसीय फ्री डेमो क्लासेज में कोई भी बालक व बालिका भाग ले सकेंगे, इसके लिए अभिभावकगण 9057559942 या 7733887741 पर संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़