WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

लखासर में एसडीएम शुभम शर्मा का निरीक्षण, अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश

डूंगरगढ़ one 31 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम लखासर में बुधवार को उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने ग्राम विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत कार्यालय, पशु चिकित्सालय व पटवार मंडल का निरीक्षण कर ग्राम लखासर, बेनीसर और गजपुरा का भ्रमण किया।

राजकुमार बिश्नोई ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आबादी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की मौके पर जांच की गई। इस पर एसडीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। वहीं कृषि भूमि के अकृषि प्रयोजन में उपयोग के मामलों में पटवारी को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

एसडीएम शर्मा ने जोहड़ पायतन, गोचर व अन्य सरकारी भूमि पर सड़क किनारे संचालित होटलों, दुकानों व अन्य गतिविधियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत क्षेत्र में पौधारोपण करने के निर्देश ग्राम विकास अधिकारी को दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़