WhatsApp Menu
1200 छात्रों के बीच अकेली लड़की, 3 लाख से शुरू किया सफर… आज 65 देशों में बिक रहे प्रोडक्ट  |  भजन सम्राट विकासनाथ जी के सान्निध्य में होगी विराट व भव्य धर्मयात्रा, सहयोग के लिए समाजसेवी आए आगे।  |  25 मार्च तक मिलेगी फीस में जबरदस्त छूट, टारगेट बैच में विशेषज्ञ टीम करवाएगी अध्ययन  |  महंगे मोबाइल की किश्त भरने की बात पर मचाया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया  |  रामनवमी पर 25 मार्च को निकलेगी भव्य विराट धर्मयात्रा, श्रीडूंगरगढ़ होगा भगवामय  | 

रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण एंव हड्डियों के रोगों में देंगे निशुल्क परामर्श, श्रीडूंगरगढ़ में शिविर 21 मार्च को

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 मार्च 2026। घुटना प्रत्यारोपण एवं हड्डी रोगों के विख्यात डॉ संदीप यादव की सेवाओं का लाभ श्रीडूंगरगढ़ में आगामी 21 मार्च को आयोजित नि:शुल्क परामर्श शिविर में मिल सकेगा। तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) में 21 मार्च को नि:शुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शनिवार, सुबह 11 बजे से 2 बजे तक हड्डीरोग पीड़ितों का ओपीडी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। वहीं 12 बजे से रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण, घुटना रोगों से बचाव के बारे में विस्तार से प्रोजेक्ट के माध्यम से पूरी जानकारी दी जाएगी। इस सेशन में कोई भी रोगी और उनके परिजन शामिल होकर रोग के बारे में विभिन्न जानकारी ले सकेंगे । वहीं दोपहर 1 बजे से हड्डी रोग पीड़ितों की सभी प्रकार की बीमारियों की नि:शुल्क जांच व नि:शुल्क एक्स-रे किए जाकर परामर्श दिए जाएंगे। शिविर का आयोजन श्रीमद् आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान एवं वेल्टन हॉस्पिटल दुर्गापुरा जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में तेरापंथ भवन में किया जाएगा। आयोजक व व्यवस्थापक ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ संदीप यादव दिल्ली एम्स, सहित आस्ट्रेलिया व साऊथ कोरिया के साथ फैलोशिप के तहत अंतरराष्ट्रीय सेवाएं देने के लिए मेडिकल क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त है। वे महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हांस्पिटल जयपुर में प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहें है। उन्होंने अत्याधुनिक पद्धति से घुटना व कुल्हा प्रत्यारोपण की सेवाएं देते हुए 10 हजार से अधिक सफल ऑपरेशन किए है। आयोजकों ने क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के हड्डी रोगों, घुटने व कुल्हे के दर्द से जूड रहें पीड़ितों से शिविर में आकर विशेषज्ञ डॉ की सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़