WhatsApp Menu
सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित  |  कल से किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए लगेंगे कैंप, जरूर बनवाए आईडी  |  सांइस में 85 बच्चे बने टॉपर, बोथरा ने किया क्षेत्र को गर्वित, हर तीसरा विद्यार्थी 90 प्रतिशत से ऊपर  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को, देखें सभी के फोटो सहित पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो  | 

रैली में गूंजे महावीर के जयकारे, झांकियां सजाकर प्रस्तुत की नाटिकाए

श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 मार्च 2026। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2624वां जन्म कल्याणक दिवस आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभाजी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत ने भगवान महावीर के जीवन प्रसंगो से प्रेरणा लेकर आज भी जीवन को पवित्र बनाने, अहिंसा अपनाने, सद्भाव व भाईचारे का पालन करने की बात कही। सारस्वत ने महावीर जीवन वृतांत से संबंधित झांकियों के दर्शन करते हुए सराहना की। अतिथि तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने भगवान महावीर के पंचशील सिद्धांत को आज भी मानव जाति के लिए प्रासंगिक बताया। साध्वी संपत्तप्रभा व ललितरेखा ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, किशोर मंडल के विशाल बोथरा, अणुव्रत समिति के सत्यनारायण स्वामी ने विचार व्यक्त किए। महिला मंडल द्वारा गीतिका का संगान किया गया। तेयुप के सुमित बरड़िया ने गीत प्रस्तुति दी। साध्वी नव्यप्रभा ने कार्यक्रम का संचालन किया। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में विहिप के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, नागरिक विकास परिषद अध्यक्ष तुलसीराम चोरड़िया, भाजपा के राधेश्याम दर्जी व मदन सोनी, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची सहित श्रीजैन श्वेताबंर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ किशोर मंडल, अणुव्रत समिति, तेरापंथ कन्या मंडल के पदाधिकारी, सदस्य और ज्ञानशाला के बालक बालिकाओं सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।
निकाली रैली, गूंजे जयकारे, सजाई झांकियां।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मंगलवार सुबह तेरापंथ समाज की अगुवाई में भगवान महावीर की स्मृति में अहिंसा रैली निकाली गई। रैली मालू भवन से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए पुन: मालू भवन पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में सभा सहित सभी संस्थाओं के सदस्य व पदाधिकारी गणवेश में शामिल हुए। रैली में सेवा धाम छात्रावास के बालक व बालिकाओं ने भी भागीदारी निभाई। प्रारंभ से अंत तक रैली में भगवान महावीर के जयकारे और अहिंसा के नारे गूंजते रहें। मालू भवन पहुंचकर रैली सभा में बदल गई। ज्ञानशाला, किशोर मंडल व कन्या मंडल द्वारा भगवान महावीर के जीवन चक्र से जुड़ी विभिन्न झांकियां सजाई और प्रभावी नाटिकाओं की प्रस्तुति देते हुए सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के पंचशील का संदेश दोहराया। सभी अतिथियों व उपस्थित जनसमूह ने नाटिकाओं की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़