WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो  |  श्रीडूंगरगढ़ में पेंशनर्स में रोष: काली पट्टी बांधकर निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन  |  रिड़ी के महात्मा गांधी स्कूल का 10वीं रिजल्ट 100%, श्रीकृष्ण 86% के साथ प्रथम  |  लर्न एंड फन स्कूल का किया अवलोकन, स्कूल प्रबंधन ने किया अभिनंदन, बताई स्कूल की विशेषताएं  |  राजकीय विधि महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया हिंदू नव संवत्सर 2083  | 

रेहड़ी ठेला वालों के हक में पैरवी करने वाले एसएफआई के दो युवा गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़, 30 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में इन दिनों बाजार में फल-सब्जी और रेहड़ी संचालकों को लेकर चल रहा विवाद गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में, पुलिस ने बुधवार देर शाम एसएसआई के दो युवा नेताओं, मुकेश ज्याणी और गौरव टाडा को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटनाक्रम लगभग एक माह पहले शुरू हुआ, जब नगर पालिका ने मुख्य बाजार में फल, सब्जी और रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई का विरोध करते हुए मुकेश ज्याणी और गौरव टाडा सामने आए थे।

क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) निकेत पारीक ने बताया कि इन दोनों युवकों पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। इसी आरोप के तहत मामला दर्ज किया गया था और जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों को गुरुवार सुबह अदालत में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस घटना से पहले अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में फल, सब्जी और मनिहारी रेहड़ी मजदूर संघर्ष समिति का गठन किया गया था। इस समिति के साथ मिलकर मुकेश और गौरव ने बाजार में प्रदर्शन किया था और पालिका की कार्रवाई का विरोध जताया था।

सूत्रों की मानें तो उस दौरान हुई झड़प में इन दोनों युवकों ने पालिका कर्मियों से ठेला संचालकों के काटे हुए सामान को वापस श्रमिकों को लौटा दिया था। पालिका के एक कर्मचारी, रामलाल वाल्मीकि ने इस घटना के संबंध में तीन नामजद व्यक्तियों सहित 20-25 लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया था।

इस गिरफ्तारी के बाद कस्बे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और देखना यह है कि आगे इस मामले में क्या मोड़ आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़