WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के जूडो खिलाड़ी हेमंत और लालचंद ने जीते राज्य स्तर पर दो रजत पदक, मिली बधाइयां।  |  कल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान धोरा मंदिर, बिग्गाबास पूनरासर बालाजी मंदिर, नखत बन्ना मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, पढें पूरी खबर  |  450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला  |  कॉमर्स में श्रीडूंगरगढ़ टॉपर एजी मिशन की छात्रा, सभी विद्यार्थियों ने दिया शानदार परिणाम, मनाया उत्सव  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना।  | 

रूकवाई इनोवा गाड़ी, देशी शराब और बीयर बरामद की, आरोपी को गिरफ्तार किया

श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 मार्च 2026। क्षेत्र में एक ग्रामीण रूट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक इनोवा गाड़ी को रूकवाया और गाड़ी में से अवैध देशी शराब व बीयर बरामद की। एक आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद करने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
सेरूणा थाना क्षेत्र में थानाधिकारी संध्या बिश्नोई, एएसआई सुरेश कुमार, कांस्टेबल मुकेश व आंनद की टीम ने सांवतसर मार्ग पर रोही कोटासर में मंगलवार दोपहर करीब 2.40 बजे एक इनोवा गाड़ी को रूकवाया। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर इसमें से 192 पव्वे देशी शराब व 24 बोतल टुबोरक बीयर बरामद की। अवैध शराब के साथ आरोपी कोटासर निवासी 38 वर्षीय श्रवणसिंह पुत्र रेवंतराम राजपूत को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को दी है। वहीं सेरूणा थाना पुलिस ने सोमवार शाम करीब 6 बजे को गांव सेरूणा में श्मशान भूमि के पास एक ओर कार्रवाई की। जिसमें एएसआई सुरेश कुमार ने गजेंद्र पुत्र रामसिंह निवासी सेरूणा को शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पव्वे अवैध शराब के जब्त किए। इस मामले की जांच हैड कांस्टेबल मदनलाल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़