WhatsApp Menu
नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  |  श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं का सुयश  |  श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  |  प्रसिद्ध चंग मंडलियों की होगी प्रस्तुतियां, क्षेत्रवासियों को दिया बुलावा  |  होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल  | 

रीडिंग ले रहे डिस्कॉम कार्मिकों से मारपीट की एक के खिलाफ मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 जुलाई 2025। गांव में मीटर रीडिंग लेते हुए कार्मिकों से एक ग्रामीण ने मारपीट की और उनकी मशीन भी तोड़ दी। डिस्कॉम के जेईएन अमित ओझा ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में लखासर निवासी मदनलाल पुत्र उम्मेदाराम खिलेरी के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। जेईएन ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को विभाग के टैक्नीशियन कन्हैयालाल व हेल्पर अशोकसिंह के साथ कार्यालय आदेश पर गांव लखासर में रीडिंग ले रहे थे। उसी दौरान आरोपी ने कार्मिकों से मारपीट की व मशीन तोड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और राजकार्य में बाध उत्पन्न की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़