WhatsApp Menu
शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  |  एनएच-11 पर पिकअप-बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल  |  देर रात बाइक और पिकअप टक्कर में दो घायल बाइक सवार बीकानेर रेफर।  |  3 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  | 

राहुल ने सरकारी अस्पताल में हार्ट रोगियों के लिए जीवनरक्षक उपकरण देकर मनाया जन्मदिन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 जुलाई 2025। समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां के पुत्र राहुल तावणियां ने गुरूवार को अपना जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। राहुल ने उपजिला अस्पताल में जीवन रक्षक उपकरण भेंट दी। डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि हार्ट के मरीजों के लिए जरूरी ईसीजी मशीन देकर राहुल ने अपने जन्मदिन को सार्थक बनाया है। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर रमाकांत शर्मा, परमेश्वर भादू, महेश तावणियां, किशोर मारू सहित स्टाफ ने राहुल का आभार जताकर उन्हें शुभकामनाएं दी। विदित रहें तावणियां परिवार लगातार समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहकर अपना योगदान दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़