WhatsApp Menu
रामनवमी पर कपड़े के थैले बांटे, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का दिलाया संकल्प  |  किए गए पवित्रगुदडी के दर्शन, शबद गायन के बाद हुआ अग्नि नृत्य  |  नेहरू पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, महा रासलीला व कृष्ण मथुरा गमन का भावपूर्ण वर्णन  |  मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण, बीएलओ-सुपरवाइजरों को दिए जरूरी निर्देश  |  रेलवे स्टेशन समस्याओं के समाधान को लेकर एनवीपी ने केन्द्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन  | 

रामनवमी पर कपड़े के थैले बांटे, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का दिलाया संकल्प

जवाहर नगर स्थित राम मंदिर में कथा समापन, कथक नृत्य व हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा माहौल

डूंगरगढ़ one 26 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मानव चेतना जागृति प्रन्यास की ओर से जवाहर नगर स्थित श्री राम मंदिर में चल रही रामचरितमानस कथा व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का गुरुवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं को नि:शुल्क कपड़े के थैले वितरित किए गए और प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई।

समापन समारोह में कथक गुरु वीणा जोशी के निर्देशन में उनकी शिष्याओं ने “श्री रामचंद्र कृपालु भजमन” और रामचरितमानस की चौपाइयों पर शास्त्रीय कथक नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही मां भगवती दुर्गा की आराधना भी नृत्य के माध्यम से की गई। प्रस्तुति में वेदांशी गौतम ने भाग लिया। संगीत संयोजन नवरत्न जोशी और तेजस जोशी ने किया।

कार्यक्रम का संचालन और प्रबंधन अशोक उपाध्याय, मूलचंद उपाध्याय और विजय कपूर ने संभाला। समापन पर गोपाल उपाध्याय ने कहा कि रामचरितमानस की कथा हर घर और मंदिर में होनी चाहिए, क्योंकि भगवान राम के आदर्शों का ज्ञान समाज के लिए जरूरी है।

भैरव भवानी ज्योतिष तंत्र शोध संस्थान के संस्थापक युगल नारायण रंगा ने नवरात्रि की महिमा और मां भगवती की पूजा की विधियों पर प्रकाश डाला।

कथा व्यास आचार्य राजेंद्र जोशी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य “स्वच्छ बीकानेर, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर” का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा के माध्यम से युवाओं को नशे, अपराध और आत्महत्या जैसी प्रवृत्तियों से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही समाज को जीव-जंतुओं, नदियों और गौ माता के संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज के सामंजस्य से ही शहर और राष्ट्र का विकास संभव है, यही राम राज्य की परिकल्पना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़