WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

रात को सोया जीएसएस कार्मिक, सुबह उठा ही नहीं, मोर्चरी में रखवाया शव

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 दिसंबर 2025। क्षेत्र में एक जीएसएस कार्मिक की अचानक मौत हो गई है। कार्मिक रात को सोया और सुबह उठा ही नहीं, जब सार्थियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने बताया कि गांव रीड़ी के जीएसएस पर सेवारत मृतक कार्मिक 47 वर्षीय प्रतापसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत निवासी बीदासर वार्ड 2 के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार्मिक रात को सोया व सुबह उठा ही नहीं, चिकित्सकों ने कार्डिएक अरेस्ट (हार्ट अटैक) से मौत होने की आशंका जताई है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवा शव सुपुर्द किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़