WhatsApp Menu
राधे कृष्णा महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव, संस्कृति जागरण का किया प्रयास।  |  भारतीय नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, तैयारियां प्रारंभ।  |  एनडीपीएस के आरोपी को मिली जमानत, एडवोकेट अनिल धायल ने की पैरवी  |  सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश  |  सड़क सुरक्षा पर सख्त एक्शन: अवैध कट्स बंद होंगे, ओवरस्पीड व बिना हेलमेट चालकों पर कड़ी कार्रवाई  | 

राजस्थान को जानो क्विज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, सिद्धि कुमारी प्रथम

डूंगरगढ़ one 17 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को राजस्थान दिवस समारोह के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा ‘राजस्थान को जानो’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राज्य सरकार के निर्देशानुसार साप्ताहिक आयोजनों की श्रृंखला में आयोजित किया गया।

प्राचार्य प्रो. नवदीप सिंह बैंस ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की जानकारी हर विद्यार्थी के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को सामान्य ज्ञान से जुड़े रहने और ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा राजस्थान की कला, संस्कृति, इतिहास एवं सामान्य ज्ञान पर आधारित 30 प्रश्नों की प्रश्नोत्तरी तैयार की गई, जिसे मौखिक रूप से 30 मिनट में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 60 छात्राओं ने भाग लिया। परिणाम में सिद्धि कुमारी कच्छावा ने प्रथम, लाली कंवर ने द्वितीय और दीपशिखा सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के बाद एनएसएस इकाई प्रथम एवं द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमारी और डॉ. हिमांशु कांडपाल ने स्वयंसेवकों को राजस्थान दिवस के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही डिजिलॉकर मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाकर डिजिटल प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया समझाई गई तथा वर्क डायरी पूर्ण करवाई गई।

अंत में वर्षभर की गतिविधियों में सक्रिय स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़