WhatsApp Menu
हाई स्कूल रोड पर आज खुलेगा विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय  |  रामनवमी धर्म यात्रा की तैयारी का जोश, विहिप कार्यालय का उद्घाटन आज, धर्म यात्रा समिति का होगा गठन  |  नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  |  13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में मतदाता जागरूकता व्याख्यान

श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता को लेकर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक पवन कुमार और मनीष सैनी ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की जानकारी दी।

व्याख्यान के दौरान “एक देश-एक चुनाव, एक राज्य-एक चुनाव” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में इसकी भूमिका पर चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व संशोधन से जुड़ी जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सवाल पूछे, जिनका प्रशिक्षकों ने सरल भाषा में समाधान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़