WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह का शुभारंभ, निकाली जागरूकता रैली

डूंगरगढ़ one 12 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य महावीर नाथ ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।

इस अवसर पर सामाजिक सेवा और युवा शक्ति को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मनिर्भर, अनुशासित और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक व प्रशासनिक स्टाफ मौजूद रहा। राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के तहत आगामी दिनों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़