श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता भँवरलाल पारख पुत्र स्वर्गीय जयचन्दलाल पारख का शनिवार 7 फरवरी को निधन हो हो गया और उम्र भर क्षेत्र की कई सामाजिक संस्थाओं में सेवाएं देने वाले पारख मरणोपरांत भी अपने नेत्रदान कर अमर हो गए है। तेरापंथ युवक परिषद के अशोक झाबक ने बताया कि जीवन की अंतिम घड़ियों में उनकी स्वंय की इच्छा को देखने के बाद उनके परिजनो की सहमति ने शनिवार रात्रि को ही नेत्रदान का कार्य पूर्ण करवाया गया। पारख की आंखों से दो दृष्टिहीनो के जीवन में नई रोशनी, नई दृष्टि और नई आशा का संचार कर सकेगा। पारख के परिजन प्रकाश-विमला, मूलचन्द- मधुदेवी, अमित, दिपक, रौनक पारख आदि ने उनके नेत्रदान करवा कर अमर-दानी बनाने के तेरापंथ युवक परिषद का आभार जताया। अशोक झाबक ने बताया कि इस मौके पर परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, राजश्री दूधेड़ीया, अशोक बैद, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, चन्द्रप्रकाश दूगड़, सुनील राठी, श्याम सोमानी, जयदेवसिंह शेखावत, संदीप मारू, बबलू उपाध्याय, मनोज झाबक, मुकेशकुमार प्रजापत, एडवोकेट सुनील माली, कन्हैयालाल स्वामी, भवानीशंकर सैनी, दिपक सारस्वत, भवानी सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी रही। पारख के नेत्र प्राणनाथ हॉस्पिटल सरदारशहर के भँवरलाल प्रजापत एंव दिनेश शर्मा ने संग्रहित किये। तेरापंथ युवक परिषद् एवं तेरापंथ किशोर मंडल ने पारख में इस पुण्य कार्य की अनुमोदना करते हुए इससे मानवसेवा की प्रेरणा मिलने की बात कही।