डूंगरगढ़ one 9 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। रबी 2025 सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 31 दिसंबर तक बीमा करवाना जरूरी है। पंजाब नेशनल बैंक बिग्गा शाखा ने किसानों से अपील की है कि वे 25 दिसंबर तक अपनी फसल की सही जानकारी बैंक या संबंधित शाखा में जाकर जांच करवा लें।
मोहन सैनी शाखा प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक बिग्गा के अनुसार, जो किसान फसल बीमा नहीं करवाना चाहते हैं, उन्हें बैंक शाखा में जाकर ऑप्ट आउट फॉर्म अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। यदि कोई किसान फसल की जानकारी नहीं देता है, तो उसके पिछले वर्ष बीमित फसल के आधार पर ही इस वर्ष भी बीमा दर्ज किया जाएगा।
बैंक ने किसानों से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।