WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  रग्बी फुटबाल में श्रीडूंगरगढ़ का भवानी खेलेगा नेशनल, खेल प्रेमियों ने दी बधाई।  |  सरकारी स्कूल में 3.71 लाख रूपए का सामान दिया, जताया दानदाता कंपनी का आभार।  |  कल होगा मेगा ओलंपियाड का महा-आयोजन, दौड़ेगी कई दर्जन गांवों से नि:शुल्क बसें।  |  भाजपा के मोमासर मंडल का प्रशिक्षण शिविर आड़सर में संपन्न, कार्यकर्ताओं को दी तकनीकी समझ।  | 

रग्बी फुटबाल में श्रीडूंगरगढ़ का भवानी खेलेगा नेशनल, खेल प्रेमियों ने दी बधाई।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 मार्च 2026। क्षेत्र के गांव बाना का किशोर भवानी बाना ने रग्बी फुटबॉल खेल में नेशनल खेलने के लिए चयन हासिल कर लिया है।
भवानी स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान भढ़ाढ़र का छात्र है। उनका स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता की 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता में सलेक्शन हुआ है। भवानी उड़ीसा में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेगा। उनके पिता कन्हैयालाल बाना, दादा भागीरथ बाना व अनेक खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए नेशनल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़