WhatsApp Menu
किए गए पवित्रगुदडी के दर्शन, शबद गायन के बाद हुआ अग्नि नृत्य  |  नेहरू पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, महा रासलीला व कृष्ण मथुरा गमन का भावपूर्ण वर्णन  |  मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण, बीएलओ-सुपरवाइजरों को दिए जरूरी निर्देश  |  रेलवे स्टेशन समस्याओं के समाधान को लेकर एनवीपी ने केन्द्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन  |  श्रीडूंगरगढ़ में बीएलओ-सुपरवाइजरों को मिला प्रशिक्षण, निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू  | 

मोहनगढ़ हत्याकांड में 1 गिरफ्तार, अल्टो भी जब्त 50 जवानों ने खंगाले 600 किलोमीटर तक कैमरे, पढ़े विस्तार से

दीपावली की पूर्व संध्या पर मोहनगढ़ मंडी में हुए दोहरे हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। सेरूणा निवासी मदनलाल शर्मा और बिग्गा निवासी उनके मुनीम रेवंत शर्मा की 20 अक्टूबर की रात उनकी दुकान पर धारदार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और हत्या में इस्तेमाल की गई अल्टो कार को भी जब्त कर लिया है।

मृतक मदनलाल शर्मा के पुत्र पंकज कुमार सारस्वत ने 21 अक्टूबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जैसलमेर अभिषेक शिवहरे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। लगभग 50 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, डॉग स्क्वायड टीम की मदद, दिन रात करीब 600 किलोमीटर के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने और तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस को सफलता मिली। टीम ने एक आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से मृतक की अल्टो कार भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस टीम के एडिशनल एसपी पोकरण प्रवीण कुमार, नाचना सीओ गजेंद्र सिंह चंपावत, पोकरण सीओ भवानी सिंह और मोहनगढ़ थानाधिकारी नाथु सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में लगातार दबिशें दी जा रही हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने जानकारी दी कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर तलाश कर रही हैं।

मोहनगढ़ मंडी के व्यापारी मदनलाल शर्मा और उनके मुनीम रेवंत शर्मा दीपावली की रात दुकान में पूजा करने के बाद अपने गांव आने के लिए निकलने वाले थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी दुकान में घुसकर दोनों की निर्मम हत्या कर दी।

मंगलवार को गांव से करीब 150 ग्रामीण मोहनगढ़ पहुंचे। मदनलाल शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा ने मामले की रिपोर्ट पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर मंगलवार देर रात परिजनों को सौंप दिया। बुधवार को दोनों मृतकों का उनके-अपने गांवों में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और समाज बंधुओं ने रोष जताया और पुलिस से पूरी जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस जघन्य अपराध के पीछे की सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस का कहना है कि वे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दोहरे हत्याकांड ने इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है और लोग इंसाफ की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़