श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 जनवरी 2026। गांव मोमासर के रामदेव बाबा मंदिर में भरे मेले में दर्शन करने गई एक महिला के गले से अज्ञात चोर ने सोने के पांच फुलड़े चोरी कर लिए।
गांव मोमासर निवासी 30 वर्षीय अपराजित बैदा पुत्र मनीराम जाट ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी माता चुन्नीदेवी 28 जनवरी की दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच बाबा रामदेवजी के मंदिर मेले में धोक देने गई थी। बाबा के धोक देते समय उसकी माँ के गले में पहने सोने के पांच फुलड़े किसी अज्ञात चोर ने निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर मेला इंचार्ज एएसआई सुरेश कुमार को जांच सौंप दी है।