WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

मेले में जुआ खेलने वालों पर दो कार्रवाइयों में 9 युवकों को पकड़ा, दो स्थाई वारंटी अरेस्ट

श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बुधवार को दो अलग अलग कार्रवाइयों में 9 युवकों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी, वहीं दो स्थाई वारंटी भी अरेस्ट किए गए।
बिग्गाबास में बाबा रामदेव मंदिर के पास आम गली में बुधवार शाम को करीब 6 से 7 बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया। एएसआई सुरेंद्र सिंह ने दल के साथ गश्त के दौरान प्रतीक चिह्नों पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए मोमासर बास निवासी राकेश उर्फ राका सिद्ध, धनपतसिंह उर्फ धनिया राजपूत, सद्दाम तेली, जैसलसर निवासी छोटूराम शर्मा, बिग्गाबास निवासी शंकरलाल सिद्ध को गिरफ्तार किया व 2570 रूपए जब्त किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेश कुमार को दी गई है। एक अन्य कार्रवाई में देर रात करीब 9 बजे एएसआई राजकुमार ने पुलिस टीम के साथ बिग्गाबास में बाबा रामदेव मंदिर के पास ही जुआ खेलते हुए चार जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आड़सर बास निवासी हुलासमल ब्राह्मण, बिग्गाबास निवासी मोहम्मद आरिफ चुनगर व रमजान चुनगर, राकेश मेघवाल को गिरफ्तार कर आरोपियों ने 2210 रूपए जब्त किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेंद्र कुमार को दी है। दोनों कार्रवाइयों में कांस्टेबल पुनीत सक्रिय रहें।
दो स्थाई वारंटी किए अरेस्ट।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बुधवार को पुलिस ने दो स्थाई वारंटी भी अरेस्ट किए। कांस्टेबल मुकेश ने न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंअी कागासर, कालू निवासी गिरधारी उर्फ कोजूराम पुत्र रामलाल जाट को गिरफ्तार किया। वहीं मुकेश कुमार ने ही एक अन्य कार्रवाई में गारबदेसर, कालू निवासी घनश्याम पुत्र पृथ्वी गर्ग को अरेस्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़