श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 जनवरी 2026। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी ने शनिवार को गांव शेरूणा व पूनरासर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। डॉ सोनी से दोनों प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने नि:शुल्क दवा वितरण केंद्र पर दवाइयों की जांच की बिना जरूरत दवाइयां मंगवाने पर नाराजगी जताते हुए जरूरत की दवा मंगवाने की बात कही। उन्होंने केंद्र की दवा के स्टॉक की भी जांच की। डॉ सोनी ने कुष्ठ रोग निवारण, टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों में प्रगति के साथ अन्य योजनाओं में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश कार्मिकों को दिए। शेरूणा व पूनरासर पीएचसी में साफ सफाई रखने व बायोमेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। अधिकारी ने स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर जांच किया व अन्य जानकारियां ली। इस दौरान अस्पताल आए मरीजों से भी बातचीत कर फीडबैक लिया व कार्मिकों को जरूरी सुधार करते हुए सरकारी नियमानुसार सेवाएं देने के निर्देश दिए।