WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो  |  श्रीडूंगरगढ़ में पेंशनर्स में रोष: काली पट्टी बांधकर निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन  |  रिड़ी के महात्मा गांधी स्कूल का 10वीं रिजल्ट 100%, श्रीकृष्ण 86% के साथ प्रथम  |  लर्न एंड फन स्कूल का किया अवलोकन, स्कूल प्रबंधन ने किया अभिनंदन, बताई स्कूल की विशेषताएं  |  राजकीय विधि महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया हिंदू नव संवत्सर 2083  | 

माध्यमिक शिक्षा निदेशक का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर श्रीडूंगरगढ़ के एक शिक्षक को चार्जशीट, कई को नोटिस

डूंगरगढ़ one 29 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बुधवार को बीकानेर जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों और कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालयों में अनियमितताएं और लापरवाही सामने आईं।

जाट ने श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के श्री कन्हैया लाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और सातलेरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री कन्हैया लाल सिखवाल विद्यालय के एक वरिष्ठ अध्यापक प्रखर 2.0 कार्यक्रम से जुड़े सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए। निदेशक ने इस पर गंभीर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ 17 सीसीए चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए।

वहीं, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में देर से आने वाले और बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

निदेशक ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है, लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़