श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 मार्च 2026। माकपा के जनसंघर्ष जत्थे ने शनिवार व रविवार को श्रीडूंगरगढ़ के गांव मोमासर, सत्तासर, लिखमादेसर, तोलियासर, श्रीडूंगरगढ़ कस्बा, शेरूणा, टेऊ, सूडसर, लिखमीसर उत्तरादा, राजेडू गांवो में पहुंचा और 24 मार्च को दिल्ली चलो का नारा दिया। जत्थे के मुख्य वक्ता कॉमरेड व सीरक सांसद अमराराम, माकपा प्रदेश सचिव कॉमरेड किशन पारीक, कॉमरेड भागीरथ नेतड़, कॉमरेड रामरतन बगड़िया, पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारीलाल महिया, जनवादी महिला समिति के प्रदेश सचिव कॉमरेड सीमा जैन, माकपा बीकानेर सचिव कॉमरेड सुदंर बेनीवाल, किसान नेता कॉ. लालचन्द भादू, कॉ. अशोक शर्मा, भारत की नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ जानूं, कॉ. जेठाराम लाखूसर, हरियाणा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवन निर्माण यूनियन कॉ. सुखवीर सिंह ने आमजन से मेल मुलाकात करते हुए इन गांवो में सभाओं का आयोजन किया गया। रविवार को जत्था लिखमीसर दिखनादा और राजेडू होते हुए डीडवाना की ओर रवाना हो गया।
होगा केंद्र की नीतियों का विरोध, जनांदोलन की तैयारी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सभाओं में कॉमरेड अमराराम ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन नीतियों से किसान, मजदूर और आम जनता प्रभावित हो रही है। अमराराम ने बिजली विधेयक 2025 को निजीकरण की दिशा में एक कदम बताया, जिससे बिजली उत्पादन और वितरण पर निजी कंपनियों का नियंत्रण बढ़ेगा और उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। एसएफआई के छात्र नेता गौरव टाडा ने बताया कि अन्य वक्ताओं ने स्मार्ट मीटर के माध्यम से पहले भुगतान की व्यवस्था लागू करने का भी विरोध किया। उन्होंने मनरेगा में कटौती, श्रम कानूनों की जगह चार श्रम संहिताओं को लागू करने और बीज विधेयक 2025 को किसानों के खिलाफ बताया। वक्ताओं का कहना था कि नए प्रावधानों से छोटे बीज विक्रेताओं और किसानों पर दबाव बढ़ेगा, जबकि श्रम संहिताओं से मजदूरों के अधिकार कमजोर होंगे और उनके काम के घंटे बढ़ सकते हैं। वक्ताओं ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की गारंटी के लिए कानून बनाना, किसानों की कर्ज माफी, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था में सुधार और वनाधिकार कानून के लंबित मामलों का निस्तारण शामिल है। वक्ताओं ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य इन मुद्दों पर जनता को जागरूक करना और एक बड़े आंदोलन की तैयारी करना है।
गांव गांव समर्थकों में रहा उत्साह, किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। जन संघर्ष जत्था जब जोरावरपुर फांटा पहुंचा तो सुखराम, हरिराम, रामप्रताप, हेमराज व शेराराम कस्वां परिवार द्वारा जत्थे का स्वागत किया गया। वहां से ट्रेक्टर व सैकड़ों गाड़ियों की रैली के रूप में जत्था लाछड़सर पहुंचा तो यहां सरपंच प्रतिनिधि जगदीश सहू, हड़मानाराम भुंवाल, मांगीलाल सहू, केसराराम जांघू, गोपालराम सहू, शंकरलाल बिस्सु, कालूराम स्वामी ने स्वागत किया गया। यहां से पूर्व प्रधान दानाराम भामूं के कृषि फार्म पहुंचे तो भाभूं परिवार के श्रवणकुमार भामूं, प्रहलाद भामूं, बजरंग भामूं, रामकुमार भामूं, सुभाष भामूं सहित गांव के प्रबुद्धजनों ने स्वागत किया। गांव मोमासर में चंग मंडली ने जत्थे का स्वागत किया। यहां आमसभा का आयोजन हुआ। सभा में पूर्व प्रधान मघाराम, हरिराम बेरा, पूर्णाराम मेघवाल, पन्नाराम सिंवल, हड़मानाराम भादू, सांवरमल नाई, जोराराम पूनिया, मांगीलाल भामूं, रूपाराम जाखड़, रूपाराम कुम्हार, हुमाणाराम सुथार, सत्यनारायण सुथार, लुणाराम सहारण, बाबूलाल डेलू, बीरबल पूनियां, हरकाराम मेघवाल, सुभाष पूनिया ने स्वागत किया। वहीं गांव तोलियासर में भागीरथ सुथार, सीताराम खिलेरी, नारायण मेघवाल, रेवंतराम मेघवाल, राजसिंह राजपुरोहित, मघदेव सिंह राजपुरोहित, तोलाराम सांसी, आसुराम खिलेरी, तोलाराम खिलेरी, शिवलाल गोदारा ने जत्थे का स्वागत किया। गांव लिखमादेसर में पूर्व सरपंच पेमाराम मेघवाल, दानाराम मेघवाल, ओंकारनाथ, लादूराम थाकन, तोलाराम पारीक, सतुनाथ ज्यानी, मुकेश ज्यानी, श्रवण, जगदीश ज्यानी, पूरखनाथ, रुपनाथ, राजुनाथ, रामप्रताप, धन्नानाथ, मनोज ज्यानी, धीरनाथ सिद्ध, रामूराम मेघवाल ने स्वागत किया। सत्तासर में सरपंच सुनील मलिक, कुंभाराम सारण, मघाराम सारण, रामूराम सारण, मंगलचंद शर्मा, भंवर लाल शर्मा, रूपाराम पूनिया, बाबूलाल पूनिया, हेतराम सहू, तुलछाराम सहू, प्रभुराम मेघवाल, हीराराम मेघवाल, भंवर सिंह पंवार, ओमप्रकाश सुथार, मांगीलाल शर्मा, श्याम लाल शर्मा ने स्वागत किया। माकपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में शिव करवा, कमल करवा, अमित करवा, राजेश करवा, बनवारी सारस्वत, नरेश गांधी, दीपक बाहेती, सुभाष तावनिया, अशोक सोनी, नरेश प्रजापत, मदनलाल नाई ने स्वागत किया। ट्रॉमा निर्माण संघर्ष समिति के धरना स्थल पर जत्थे का मदनलाल प्रजापत, गिरधारी लाल जाखड़, चुन्नीलाल टाडा, शंकरलाल पूनिया, राजेंद्र स्वामी, रामकिशन गांवड़ीया, रमेश जाखड़, सहीराम भुवाल, सुगनाराम जाखड़, रामनिवास जाखड़ ने स्वागत किया। शेरूणा में सीताराम गोदारा, इसरनाथ, मघाराम भादू, नारायण मेघवाल, ओमाराम मास्टर, नत्थाराम मेघवाल, शिवधन शर्मा, मोतीसिंह, लक्ष्मणराम सुनार, तोलाराम भादू, भंवर लाल साईं, गणपत राम गोदारा ने स्वागत किया। टेऊ सूडसर में सरपंच सुनील दुगरिया, उपसरपंच लालूराम सारण, पूर्व उपसरपंच ताजाराम नाहर, सुखराम महिया, रामचंद्र भादू, रामरख भादू, मालाराम भादू, जसराम खोड़, भगीरथ भादू, भेराराम सारण, मोडाराम दर्जी, जगदीश स्वामी, मोहन देराजसर, जैसाराम मेघवाल, पेमाराम नायक, देवीसिंह भाटी, रामरतन बुढ़िया, हंसराज महिया, मुखराम महिया, अमरचंद भांभू, भंवर लाल महिया, दुर्गाराम महिया, जीतू नाई, अंकित मोदी, मनीष नायक, गोपाल भादू सेठ, कॉमरेड गोपाल भादू, रामरख भादू, धूड़ाराम सुथार ने स्वागत किया। लिखमीसर उत्तरादा में भंवरलाल भूंवाल, मूलाराम, लूणाराम जाखड़, पूर्णाराम तर्ड, हड़मान राहड़ जीएसएस अध्यक्ष, सोहनलाल ज्यानी, भानीराम ने स्वागत किया। लिखमीसर दिखनादा में राजूराम डेलू, रामप्रताप, जीवनराम, मोटाराम ने स्वागत किया। राजेडू में रामेश्वरलाल गुरुवा, श्रवण बिस्सू, लक्ष्मणराम गुरुवा, रतनलाल खिलेरी ने स्वागत किया।