WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में खास खबरें एकसाथ  |  इलियास ने दिया ईमानदारी का परिचय, सड़क पर गिरा पर्स मालिक को लौटाया।  |  लूणकरणसर में मनरेगा बचाओ संग्राम, नई नीति के विरोध में गांव-गांव जनसंवाद  |  पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि: छात्रों ने लगाए भारत माता के जयकारे, आतंकवाद को बताया कायरता  |  टॉपर को फीस में 90% की छूट, शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को मिलेगी शुल्क में रियायत  | 

महाशिवरात्रि पर कल होंगे विभिन्न विशेष आयोजन, आप भी जुड़े पूजा अर्चना से, पढें पूरी खबर

गुसांईसर बड़ा में कल से शुरू होगी शिवमहापुराण कथा।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गुसांईसर बड़ा में स्थित श्री कृष्ण गौशाला समिति में गौसेवार्थ संगीतमय शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इसी गांव के नन्दकिशोर शास्त्री कथा का वाचन करेंगे। 15 फरवरी 2026 से 21 फरवरी तक होने वाले इस आयोजन में कथा का समय दोपहर 12.15 बजे से 4.15 बजे तक होगा। कलश यात्रा 15 फरवरी को प्रातः 10.15 बजे ठाकुरजी मंदिर से रवाना होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। आयोजकों द्वारा कथा को लेकर विभिन्न तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ लेंगे।
सेवानाथ बगीची में होगा महाशिवरात्रि महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। कल रविवार को महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों में पूरा कस्बा शनिवार को ही शिवमय हो गया है। महाशिवरात्रि पर कस्बे के विभिन्न शिव मंदिरों व अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आडसर बास के वार्ड 29, 32 व 33 के पास स्थित सेवानाथजी की बगीची में पंडित कैलाश सारस्वत द्वारा रविवार शाम 7 बजे से अगले दिन प्रात 4 बजे तक महाशिवरात्रि महोत्सव भक्तिमय भजन संध्या, चार प्रहर पूजन संपन्न करवाया जाएगा। आयोजन के दौरान फाग उत्सव ही खेला जाएगा और पूजन संपन्न होने पर प्रसाद वितरण का आयोजन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़