WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  राधे कृष्णा महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव, संस्कृति जागरण का किया प्रयास।  |  भारतीय नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, तैयारियां प्रारंभ।  |  एनडीपीएस के आरोपी को मिली जमानत, एडवोकेट अनिल धायल ने की पैरवी  | 

महात्मा गांधी स्कूलों के संस्थाप्रधानों की बैठक में दिए एडमिशन टारगेट

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 मार्च 2026। प्रदेश भर में शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में 1 करोड़ बच्चों के नामांकन का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित भी कर दिया गया है। क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों ने भी कड़ी मशक्कत शुरू कर दी है।
मंगलवार को श्रीकन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी राउमावि में ब्लॉक की सभी महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) स्कूलों के संस्था प्रधानों की बैठक संपन्न हुई। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनियां ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संस्थाप्रधानों को शत प्रतिशत सीटों पर एडमिशन करवाने के लिए पूरे प्रयास करने के निर्देश दिए। पूनियां ने कहा कि विद्यालय में प्रवेश विद्यालय स्टाफ का सामूहिक उत्तदायित्व है और इसके लिए पूरा स्टाफ प्रयास करें। पूनियां ने संस्था प्रधानों से सभी कक्षाओं में सीटें शत प्रतिशत भरने, अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो स्कूल संसाधनों की कमी से जूझ रहें है, वे दानदाताओं का सहयोग लेकर उन्हें पूरा करने के भी प्रयास करें। बैठक में एसीबीईओ अशोक चुग ने कहा कि सभी महात्मा गांधी स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च है। वहीं सीटें रिक्त रहने पर 31 मार्च तक उन्हें पूरा भरना तय किया जाए। बैठक में ब्लॉक कार्यालय से आरपी कुंभाराम भुंवाल, प्रधानाचार्य विमला गुर्जर सहित ब्लॉक की सभी महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के संस्था प्रधान शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़