WhatsApp Menu
17 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  | 

मंदिर शुभारंभ, भवन व ब्लॉक कार्य का लोकार्पण, नेताओ का किया अभिनन्दन।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 दिसम्बर 2025। मंदिर भारतीय संस्कृति का वो महत्वपूर्ण हिस्सा है जहां पीढ़ी दर पीढ़ी धर्म के साथ साथ सामाजिकता का सन्देश भी पहुंचाया जाता है। यह बात क्षेत्र के नेताओं ने कही और मौका था कस्बे के कालुबास में चिमनाराम जी माली के कुंए के पास स्थित पाबूजी मंदिर में शिव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा व नगरपालिका द्वारा यहां निर्मित भवन, ब्लॉक कार्य के लोकार्पण का। वार्ड पार्षद लोकेश गौड़ ने बताया कि शहर के एकमात्र पाबूजी मंदिर में शुक्रवार शाम 4:30 बजे सामूहिक हवन का आयोजन हुआ, जिसमे विद्वान पंडितो द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति दी गई। उसके बाद शनिवार सुबह 8:30 बजे शिव प्राण प्रतिष्ठा हुई शाम 7:00 बजे मंदिर उदघाटन समारोह व जागरण आयोजित किया गया। जिसमें अथिति रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत, कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने फीता काटकर विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया। इस दौरान अतिथियों के साथ आये भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर अडवालिया, पार्षद अरुण पारीक, जगदीश गुर्जर, विक्रमसिंह शेखावत, पवन उपाध्याय, रजत आसोपा, चांदरत्न सेठिया, भाजपा नेता भवानी तावनिया, पूर्व पार्षद संजय शर्मा, गोपाल शास्त्री व्यास, कन्हैयालाल स्वामी, श्याम सुंदर जोशी, भंवरलाल दुगड़ आदि का भी मोहल्ले की ओर से साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़