श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 फरवरी 2026। अपने गांव के ही मंदिर में दर्शन करने गए एक युवक की मंदिर के बाहर से अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली।
परिवादी गांव बेनीसर निवासी 39 वर्षीय मुन्नीनाथ पुत्र किशननाथ सिद्ध ने पुलिस को बताया कि वह 22 फरवरी की रात करीब 9.45 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर गांव बेनीसर रेलवे स्टेशन के पास स्थित हनुमानजी मंदिर दर्शन करने गया था। वह मंदिर से वापस बाहर निकला तो मंदिर के आगे ही खड़ी उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। परिवादी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और पुलिस से मोटरसाइकिल बरामद करवाने की मांग की है। पुलिस ने जांच हैड कांस्टेबल सरिता को दी है।