WhatsApp Menu
तेज हवा के साथ आई तेज बरसात, ईसबगोल की फसल हुई चौपट, किसान हुए मायूस  |  गणगौर उत्सवों की मची है धूम  |  आडसर में गणगौर परंपरा को मिला नया आयाम, सार्वजनिक गणगौर चौक का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों में उत्साह, देखें फ़ोटो  |  श्रीडूंगरगढ़ से शनिवार की दो खास खबरें पढें एकसाथ  |  वन विभाग मिली मोटरसाइकिलें, वन सुरक्षा व गश्त को मिलेगी गति  | 

भारती निकेतन प्ले स्कूल एवं जूनियर विंग में हुए यादगार आयोजन, बच्चों के चेहरों पर खिली खुशियां

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 नवम्बर 2025। बाल दिवस के मौके पर शुक्रवार को क्षेत्र की सबसे बड़ी स्कूल भारती निकेतन के प्ले स्कूल एवं जूनियर विंग में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन यादगार आयोजनों के माध्मय से बच्चों के चेहरों पर खुशियां देखी गई, पढ़ें दोनो आयोजनों की खबर, देखें दोनों के फोटो।

प्ले स्कूल में मनाया नो-बैग डे, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने उठाया खूब आनंद।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। भारती निकेतन प्लू स्कूल में बाल दिवस आयोजन में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। रंग-बिरंगें परिधानों में सजे बच्चों ने खूब आनंद उठाते हुए अपनी प्रस्तुतियां दी एवं शिक्षकों का मन मोहा। शिक्षकों ने भी बच्चों का स्वागत किया एवं  बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से अभिव्यक्ति की कला विकसीत होने की बात कही। बच्चों ने भाषण, कविता के साथ साथ पंडित नेहरू का अभिनय, अपने शिक्षकों का अभिनय, आदि प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थी उज्जवल, कुंज, विवेक स्वामी, सुभानी, नित्या, केशव तापड़िया, योगेश शर्मा, योगेश जाखड़, अनुराधा मोदी, विजय, प्रिया, पूनम आदि ने तालियों के साथ पुरस्कार प्राप्त किए। शालाअध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी ने बच्चों बधाई देते दी एवं शिक्षक समूह के अकादमिक निदेशक सुभाष चंद्र मिश्रा ने आभार जताया।

जूनियर विंग के कार्यक्रम में हुई आनंदपूर्ण गतिविधियां।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। भारती निकेतन के जूनियर विंग में बाल दिवस उत्सव के दौरान कई आनंदपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गई। इंचार्ज पूजा शर्मा के निर्देशन में हुए कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावटों से सजाया गया। विद्यालय सीईईओ मनमोहन, अंग्रेजी विभाग के राज सर, प्रबधंन समिति के गिरधर स्वामी, सुशील पारिक एवं जूनियर विंग स्टाफ उपस्थित रहा। सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया एवं कार्यक्रम सफल बनवाया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया एवं इस प्वांइट पर जम कर सेल्फियां ली गई। बच्चों ने मिकी माऊस कार्टून भी बनाया एवं कलाकारी का प्रदर्शन किया। शिक्षकों द्वारा बच्चों को आकर्षक उपहार दिए गए एवं सीईओ मनमोहन ने बच्चों को जीवन में ईमानदारी, मेहनत, सकारात्मक सोच को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। राज सर ने बच्चों को अनुशासन एवं राष्ट्रहित की भावना के साथ बड़े होने की प्रेरणा दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़