WhatsApp Menu
विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  |  लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार  |  महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ से अपराध व दुर्घटना की तीन खबरें पढें एकसाथ  |  बिग्गा स्टैंड के पास पिकअप-बाइक की आमने-सामने टक्कर: 32 वर्षीय युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर  | 

भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी के आधा दर्जन युवाओं ने फहराया सफलता का परचम

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 जनवरी 2026। गुरूवार शाम को भारतीय पैरा मिलिट्री फोर्स के लिए आयोजित एसएससी जीडी का परिणाम जारी हुआ। इसमें भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी के पहले ही बैच के आधा दर्जन विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि एकेडमी में विषय विशेषज्ञों के साथ फिजिकल व परीक्षा की तैयारी करने वाले पहले बैच के छात्र बाबूलाल पुत्र बजरंगलाल प्रजापत श्रीडूंगरगढ़, शिवलाल पुत्र सीताराम गोदारा उदरासर, राजूराम पुत्र शंकरलाल सींवल मोमासर, रामप्रताप पुत्र पुरखाराम जाखड़ बिग्गाबास रामसरा, नानूराम पुत्र सोहनराम गोदारा धोलिया, राकेश पुत्र चेतनराम सारण जालबसर ने अंतिम रूप से चयन हासिल किया है। निदेशक ने बताया कि लिखित परीक्षा में 20 विद्यार्थी सफल हुए थे वहीं अंतिम रूप से 6 विद्यार्थी सफल हुए है। ये सेना में जाकर देश की सेवा करेंगे। केआर फौजी ने बताया कि भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी का उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़े शहरों की तरह विषय विशेषज्ञों के साथ बेस्ट तैयारी पैकेज उपलब्ध करवाना ही उद्देश्य है। लगातार टेस्ट सीरीज से परीक्षार्थियों की तैयारी को पुख्ता किया जाता है। निदेशक सहित संचालक ओमप्रकाश स्वामी, श्यामसुदंर स्वामी व स्टाफ सदस्यों ने प्रसन्नता जताते हुए सफल युवकों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़