श्रीडूंगरगढ़, 31 जुलाई 2025:
17 मार्च 2025 को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बीरमसर से एक नाबालिग युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। युवती ने अपने परिजनों को खाने में कथित तौर पर नींद की गोलियां मिलाकर, घर से नकदी और गहने लेकर एक युवक के साथ चली गई थी।
युवती की मां ने इस संबंध में युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया था।
जांच के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि युवक के मामा, राजपुरा हुडान निवासी 35 वर्षीय भगवानाराम मेघवाल ने भी इस घटना में उसकी मदद की थी। युवती के अनुसार, भगवानाराम ने ही दोनों को अपनी गाड़ी में नवलगढ़ तक पहुंचाया था।
अनुसंधान अधिकारी एएसआई रामवतार ने बताया कि भगवानाराम मेघवाल के खिलाफ आरोपों की पुष्टि होने के बाद उन्हें बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। युवक के खिलाफ युवती को शादी के लिए बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है