WhatsApp Menu
घर में घुसकर माँ बेटे पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की जमानत खारिज  |  1 मार्च के ओलंपियाड विजेता स्कूटी-साइकिल सहित अनेक पुरस्कारों से होंगे सम्मानित।  |  श्रीडूंगरगढ़ की रात: चाय की दुकान से थाने तक — पुलिस कार्रवाई और नागरिक स्वतंत्रता पर उठते सवाल  |  2 साल से भुगतान नहीं, 900 से ज्यादा BRP में नाराजगी; मार्च तक पैसे नहीं मिले तो सामाजिक अंकेक्षण का बहिष्कार  |  श्रीडूंगरगढ़ शैक्षिक जगत से दो खास खबरें  | 

भाजपा ने बुलाया बूथ अध्यक्षों को, एसआईआर को लेकर की विस्तृत चर्चा, विधायक ने नवयुवाओं के वोट जुड़वाने का आह्वान किया

श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 दिसंबर 2025। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा बूथ अध्यक्षों को बुलाया गया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र के चारों मंडलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से नए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने, हाल ही में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह उपरांत स्थानांतरित मतदाताओं तथा लंबे समय से छूटे हुए मतदाताओं को सूची में शामिल करने पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शहरी व ग्रामीण दोनों इलाकों में नए मतदाताओं की मैपिंग आवश्यक है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही बूथ से जोड़ा जा सके। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने के निर्देश भी दिए गए। शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने सभी बूथ अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में नए मतदाताओं की पहचान, फॉर्म भरवाने तथा दस्तावेजों की जांच का कार्य जिम्मेदारी के साथ करने की बात कही। बैठक में सर्वसम्मति से सभी मंडलों से नियमित रूप से SIR अभियान की प्रगति रिपोर्ट संगठन को सौंपने की जिम्मेदारी ली गई।
ये रहें शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़,शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी , मोमासर मण्डल नरेश मोट ,श्रीडुंगरगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, देहात महामंत्री जगदीश पारीक, मूलचंद मेघवाल, शहर मंत्री महेन्द्र पारीक, शहर महामंत्री मदन सोनी, पार्षद अरुण पारीक, भरत सुथार, रजत आसोपा, चाँद सेठिया, हेमराज भदानी, रतन सिंह जाखासर, रमेश बिहानी, आईदान शर्मा, दानाराम महिया, श्रवण सारस्वा, पृथ्वीराज व्यास, मोहन नाथ, मुखराम सारण, शेरसिंह, प्रेमप्रकाश जाजड़ा, बजरंग दास, उत्तम नाथ सिद्ध, मेघराज सोनी, मोहन नाथ सिद्ध, अनिल वाल्मीकि, चांदरतन घोटिया, देवकरण पारीक, ओमप्रकाश नाई, मुखदास, भरत सारस्वत, मांगीलाल तापड़िया, रामकिशन दर्जी, मूलनाथ सिद्ध, शुभकरण बिश्नोई, चांदरतन सेठिया, सुगन सिंह, बजरंगलाल प्रजापत, धनराज सोनी, टालीराम सारस्वत, रूपाराम बावरी, भरत ओझा, सुभाष कमलिया, जेठाराम भांभू, प्रभुनाथ, रामचंद्र नाथ, गंगाधर शर्मा, पवन शर्मा, संदीप सिंह, मेघराज तावनियां, सहीराम ज्यानी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई व अभियान को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पूरा करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़