WhatsApp Menu
भव्यता के साथ निकाली जायेगी रामनवमी धर्मयात्रा, विधायक ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक  |  भागवत कथा में कृष्ण बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु झूम उठे, विधायक सारस्वत व सीओ पारीक भी पहुंचे कथा में  |  कल होगी धर्मयात्रा मंगलवार शाम उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की अगुवाई में पुलिस प्रशासन ने मार्च निकाला।  |  98.17% अंक हासिल किए टॉपर वासुदेव ने, 95% से अधिक 15 और 90% से अधिक 77 बच्चे, कल होगा स्कूल में उत्सव  |  एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में प्रति दूसरे विद्यार्थी ने हासिल किए 90% से अधिक अंक, 97.83 दामिनी स्कूल टॉपर, चंद्रप्रकाश व कृष्णा टॉप थ्री में शामिल।  | 

भागवत कथा में कृष्ण बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु झूम उठे, विधायक सारस्वत व सीओ पारीक भी पहुंचे कथा में

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 मार्च 2026। कस्बे के कालू बास स्थित नेहरू पार्क में चल रही श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के पांचवें दिन मंगलवार को कथा प्रवक्ता विदुषी पूजा जोशी ने व्यास पीठ से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजन का विस्तृत और भावपूर्ण वर्णन किया। कथा प्रसंगों के साथ प्रस्तुत सजीव झांकियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान ब्रजराज की महिमा का वर्णन करते हुए ब्रज की पावन रज (मिट्टी) के महत्व को बताया गया। यशोदा माता के कहने पर श्रीकृष्ण द्वारा मुख खोलने पर उसमें संपूर्ण ब्रह्मांड के दर्शन होने तथा वही अद्भुत दृश्य नंद बाबा को दिखाए जाने की लीला का सुंदर चित्रण किया गया। इसके साथ ही दामोदर लीला, कार्तिक माह के महत्व एवं वृंदावन में श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और भक्ति में लीन होकर नृत्य करने लगे। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि श्रीमद् भागवत पुराण मोक्षदायिनी है और सनातन संस्कृति के संवर्धन में इसका विशेष महत्व है। उन्होंने कथा आयोजन के लिए शारदा देवी–मदनलाल जोशी परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस उपअधीक्षक निकेत पारीक, शिवकुमार स्वामी, हेमनाथ जाखड़, भवानी प्रकाश तावनिया, जगदीश गुर्जर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दूरदराज क्षेत्रों से आए अतिथियों का दुपट्टा व धार्मिक साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़