श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 जनवरी 2026। तहसील स्तरीय टैंट एंड फ्लॉवर डेकोरेशन एसोशिएशन के अध्यक्ष रामुनाथ जाखड़ सहित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरूवार को भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ। देर रात तक चले कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवि जिंदल ने संगठन में शक्ति का महत्व बताते हुए सदस्यों को संगठन में सक्रियता से जुड़ने का आह्वान किया। जिंदल ने सदस्यों के हित में संगठन को सबसे मजबूत पक्ष बताया। उन्होंने कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई व बधाई देते हुए एकजुट रहने का संदेश दिया। तहसील अध्यक्ष रामुनाथ जाखड़ ने संगठन के सदस्यों के हित में कार्य करने का संकल्प लेते हुए सभी अतिथियों का आभार जताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत 51 किलो की बड़ी फूलमाला से स्वागत किया गया। वहीं सभी अतिथियों का फुलमाला, साफा व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य मोहनलाल माली ने की। समारोह में प्रदेश महामंत्री रजनीश शर्मा, विनोद शर्मा, रामावतार शर्मा, कांतिलाल सोनी, बीकानेर संभाग अध्यक्ष पूनमचंद कच्छावा, जिलाध्यक्ष बीकानेर राजेन्द्र काला, नोखा तहसील अध्यक्ष ईश्वरसिंह चावला, लूणकरणसर तहसील अध्यक्ष सुशील बोथरा, नापासर कस्बा यूनियन अध्यक्ष कैलाश पुष्करणा, खाजूवाला अध्यक्ष रामस्वरूप ढाका, चूरू जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव निर्मल सैनी, राजलदेसर अध्यक्ष प्रदीप सैनी, सरदारशहर अध्यक्ष अजय महर्षि, बीदासर कोषाध्यक्ष मुकेश सैन, चूरू जिला संरक्षक संजय भंवरिया, बीकानेर जिला सचिव किशनलाल प्रजापत, झुंझुनू संभाग अध्यक्ष राजेंद्र फौजी, सुजानगढ़ अध्यक्ष विनोद सांखला, रतनगढ़ तहसील अध्यक्ष निर्मल शर्मा, चूरू तहसील अध्यक्ष किशनसिंह, तारानगर अध्यक्ष गोविंद शर्मा सहित प्रदेश भर से टैंट संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। समारोह में उपखंड क्षेत्र से शादी ब्याह व्यवसाय से जुड़े अनेक व्यापारी, स्टूडियो, रथ, बैंड बाजा, कैटरिंग, एलईडी वॉल व्यवसायी भी शामिल हुए। संगठन के सक्रिय सदस्य रामचंद्र छापोला ने सभी का आभार जताया।
शपथ ग्रहण समारोह में जाखड़ को मिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पद।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल ने कार्यक्रम के मंच पर ही श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष को रामुनाथ जाखड़ को राष्ट्रीय टीम में स्थान देते हुए राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी दी। इस पर संगठन के सदस्यों ने प्रसन्नता जताते हुए पूनरासर बाबा व तोलियासर भैरव के जयकारे लगाए। सदस्यों ने उत्साह के साथ जाखड़ का अभिनंदन किया।
निकाला भव्य जुलूस, जगह जगह किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। समारोह से पूर्व मुख्य बाजार से भव्य जुलूस निकाला गया। जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष व राष्ट्रीय पदाधिकारी रथों पर सवार हुए और डीजे के साथ नाचते गाते घुमचक्कर चौराहे से झंवर बस स्टैंड स्थित रैनबो गार्डन पहुंचे। जुलूस में श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष रामुनाथ जाखड़ का फुलमालाओं ने अनेक व्यापारियों व मित्रों ने स्वागत करते हुए बधाई दी। जुलूस में जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। जुलूस में एसोसिएशन के सदस्य व कार्मिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
ये अतिथि रहें शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। टैंट एंड फ्लॉवर एसोसिएशन की कार्यकारिणी समारोह में अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं, कांग्रेसी नेता विमल भाटी, यूको बैंक हैड मैनेजर गंगाशहर रवि आर्य, आशीष जाड़िवाल, सहीराम जाट, रामसिंह राजपुरोहित, नानूराम कुचेरिया, लेखनाथ व विनोद सिरोलिया बज्जू, रतन योगी ऊपनी, गोपाल छापोला, महावीर माली, बार एसोसियन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।
भव्य गैलेरी व सजावट की, फुलों की प्रदर्शनी रही आकर्षक।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। समारोह को भव्य रूप देने के लिए एसोसिएशन सदस्यों ने फुलों की प्रदर्शनी सजाई। वहीं भव्य गैलेरी व टैंट सजावट की गई। सालासर डांइग एंड की लाइट, फ्लॉवर की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। समारोह में शामिल अतिथियों ने कार्यक्रम की भव्यता की सराहना की व इसे संगठन के लिए पहला व ऐतिहासिक आयोजन बताया।