WhatsApp Menu
साहित्य अकादमी का प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार मिला, श्रीडूंगरगढ़ के युवा लेखक पूनमचंद को, पढें पूरी खबर  |  पूनरासर हनुमानजी मंदिर में बंटी बधाइयां, भक्तों ने गाया बाबा हैप्पी बर्थडे टू यू, केक टॉफी की सवामणी, सुबह हुई विशेष आरती  |  नवजात बालिका का नोंचा हुआ शव मिला, पुलिस को दी सूचना।  |  बुजुर्ग गए समाज सम्मेलन में, बाकी परिजन सोए खूंटी तान कर, अज्ञात चोरों ने बोला धावा, लाखों के गहने, नकदी चुराए, मचा हड़कंप।  |  2 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

बुजुर्ग गए समाज सम्मेलन में, बाकी परिजन सोए खूंटी तान कर, अज्ञात चोरों ने बोला धावा, लाखों के गहने, नकदी चुराए, मचा हड़कंप।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 अप्रैल 2026। क्षेत्र के गांव रीड़ी से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग गांव खारड़ा में हो रहें सारस्वत सम्मेलन में गए हुए थे और पीछे से अज्ञात चोरों ने घर पर धावा बोलते हुए लाखों रुपये के गहने, नकदी चुरा लिए। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को गांव रीड़ी निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र रामचंद्र ब्राह्मण गांव खारड़ा में गया हुआ था। परिवादी के पुत्र रोजगार के लिए बाहर रहते है एंव घर पर उसकी पुत्रवधु, भाई की बेटी एंव चचेरा भाई थे। सभी रात्रि में घर की बाखळ में सो गए और सुबह उठे तो घर के आंगन एवं कमरों में घर का सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर रात को घर के पास लगे तीन शेड से घर की छत चढ़े एवं छत का दरवाजा तोड़ कर घर में घुसे और चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने परिवादी की मृतक पत्नी, बेटी सहित पुत्रवधू, पुत्र एवं उसके खुद के सोने चांदी के गहने चुरा लिए। परिवादी के अनुसार चोरों ने सोने का हार, सोने के कान के झुमके सेट, 3 अंगूठी, रखड़ी सेट, सोने का टड़ा, सोने के बाजूबंद, सोने का फूल सेट, एक रानीहार सेट, सोने का कड़ा, चेन, 4 जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की तागड़ी, व 2 लाख 7 हजार नकदी चुरा लिए। इस सामान की बाजार मूल्य 50 लाख से अधिक का बताया जा रहा है। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और साक्ष्य जुटाए। परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच एएसआई रामस्वरूप को दी गई है।

चोरों ने घर की अलमारियां संदूकें खंगाली, देखें फोटो:-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़