WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के जूडो खिलाड़ी हेमंत और लालचंद ने जीते राज्य स्तर पर दो रजत पदक, मिली बधाइयां।  |  कल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान धोरा मंदिर, बिग्गाबास पूनरासर बालाजी मंदिर, नखत बन्ना मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, पढें पूरी खबर  |  450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला  |  कॉमर्स में श्रीडूंगरगढ़ टॉपर एजी मिशन की छात्रा, सभी विद्यार्थियों ने दिया शानदार परिणाम, मनाया उत्सव  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना।  | 

बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के कट रहें चालान, होगी सख्त कार्रवाई

श्रीडूंगरगढ़, 29 सितंबर 2025। त्योहारी मौसम की आहट के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस सतर्क हो गई है। नागरिकों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है।

श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी के निर्देशन में पुलिस दल ने सोमवार को राजमार्ग पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों के चालान काटे गए।

थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इनका पालन करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने वाहन चालकों को सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करके वे अपनी और दूसरों की जान बचा सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने का आग्रह किया, क्योंकि यह जीवन का सुरक्षा कवच है। उनका कहना था कि पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहारी सीजन में किसी का घर न उजड़े।

हेड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल अनिल कुमार, यातायात पुलिस के बालाराम और ड्राइवर रामकुमार की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। धमेंद्र कुमार ने बताया कि जिन वाहनों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी, उन्हें उतारकर चालान काटे गए। इसके अतिरिक्त, जिन वाहनों में आगे गाटर लगे हुए थे, उनके भी चालान काटे गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार यह कार्रवाई दशहरे तक नियमित रूप से जारी रहेगी। पुलिस का लक्ष्य है कि त्योहारी सीजन में लोग सुरक्षित रहें और यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़