WhatsApp Menu
कर्मा बाई बालिका छात्रावास में 7.51 लाख से ऑफिस बनेगा  |  माकपा ने बैठक लेकर कई गांवो के ब्रांच सचिव बनाए, कमेटी गठन की शुरूआत की।  |  बीकानेर में अंबेडकर-फुले जयंती पर भव्य आयोजन: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बोले- बाबा साहब ज्ञान के प्रतीक, फुले महान समाज सुधारक  |  खेजड़ियों की काल बनी कंपनी अब उतरी दादागिरी पर, दी देख लेने की धमकी, पर्यावरण प्रेमियों में रोष, पढ़े खबर विस्तार से  |  श्रीडूंगरगढ़ में विकास की आड़ में खेजड़ी की कटाई, दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा पेड़ काटे  | 

बालिका छात्रावास में 7.51लाख की लागत से होगा कार्यालय का निर्माण, दानदाता का जताया आभार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 अप्रैल 2026। संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास, श्रीडूंगरगढ़ में दानदाताओं के सहयोग से विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर है। संस्था प्रांगण में हुई बैठक में दिवंगत रेवंतराम सारण व हीरादेवी सारण की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा 7.51लाख की लागत से कार्यालय निर्माण की घोषणा की गई। दुसारणा पंडरिकजी निवासी इनके सुपौत्र रामप्रताप, कानाराम, गणेशाराम, रामेश्वरलाल सारण का समिति ने आभार जताया।
समिति अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुदंर आर्य ने दानदाता परिवार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दानदाताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में संस्था के माध्यम से युग निर्माण की आधारशिला रखी है, जिससे आने वाले समय में मजबूत शिक्षा व्यवस्था होगी। इस दौरान क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, श्रीकृष्ण गौशाला दुसारणा के अध्यक्ष मोहनराम गोदारा, प्रधानाचार्य अन्नाराम सेरडिया, धर्माराम कुकणा, भारूराम गोदारा, तिलोक गोदारा, रुघाराम मुण्ड, गोपालराम सारण, बिशननाथ, राजू गोदारा, मोतीराम नायक, रामकरण गोदारा, रामनिवास गोदारा, भगवानाराम महिया, दयानन्द बेनीवाल, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण, सुशील सेरडिया एवं छात्रावास में अध्ययनरत छात्र उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़