श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 जुलाई 2025। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में रविवार को छात्रावास प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में दानदाताओं ने उत्साह के साथ बालिका छात्रावास के लिए घोषणाएं की। दानदाता पीथाराम पुत्र जेठाराम सारण निवासी जालबसर द्वारा 1.01 लाख रुपए बालिका छात्रावास में तथा 41 हजार रुपये एमडीएस छात्रावास में आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई। दिवंगत ईश्वरराम गोदारा (पूर्व सरपंच), दिवंगत रामेश्वरराम, एवं दिवंगत गोविन्दराम गोदारा निवासी बिंझासर की स्मृति में उनके पुत्र गंगाराम, भगवानाराम, मास्टर हंसराज, मोहनलाल गोदारा द्वारा 1.01 लाख रुपये सहयोग की घोषणा की गई। दिवंगत लाभूराम नैण एवं श्रीमती काली देवी की स्मृति में उनके पुत्र हेमाराम, मूलाराम, सहीराम, बालूराम, खींयाराम नैण निवासी आड़सर द्वारा 1.01लाख रुपये के सहयोग की घोषणा की। जयपुर पब्लिक स्कूल के निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने भी 50 हजार रुपये के सहयोग की घोषणा की। वहीं दिवंगत लिछमा देवी पत्नी दिवंगत ताजुराम तरड़ की स्मृति में उनके पुत्र नेममारात तरड़ निवासी आड़सर ने नवनिर्मित रसोईघर में आवश्यक सभी बर्तनों देने की घोषणा की। दिवंगत तुलछी देवी पत्नी दिवंगत रुपाराम खिलेरी निवासी लखासर की स्मृति में, दिवंगत नीमा देवी पत्नी दिवंगत रुघाराम कस्वां निवासी आडसर बास की स्मृति में निर्मित कमरे में सुविधाओं के लिए 15-15 रूपए के आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई। अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति की संस्था में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 11 हजार रुपये न्यूनतम राशि से अधिकाधिक सदस्य बनाने की रुपरेखा के बारे में जानकारी दी। बैठक में समाज की शिक्षा व्यवस्था एवं नव निर्मित बालिका छात्रावास भवन के उद्घाटन पर चर्चा की गई। मंत्री सुशील सेरड़िया ने आय व्यय का ब्यौरा दिया। इस दौरान दिवंगत आदुराम पुत्र दिवंगत रामूराम गीला निवासी बिग्गाबास रामसरा की स्मृति में निर्मित नलकूप निर्माण की राशि रामचन्द्र गीला ने छात्रावास मैनेजमेंट को सौंप दी। समिति की ओर से एडवोकेट आर्य ने सभी दानदाता परिवारों का आभार प्रकट किया। बैठक में मोडाराम तरड़, चांदराम चाहर, कुम्भाराम घिंटाला, लक्ष्मीनारायण भादू, पीथाराम सारण, रेखाराम लुखा, डालूराम कस्वां, जयलाल नेण, धर्मपाल बांगड़वा, भंवरलाल खिलेरी, गोपालराम गोदारा, मांगीलाल गोदारा, गोपालराम खिलेरी, मुलाराम सहू, भागीरथ भूकर, भंवरलाल सारण, पन्नालाल डेलू, रामचन्द्र डूडी, जैसाराम कुलड़िया, हनुमान महिया, भंवरलाल जाखड़, रामरतन गीला, श्रवणराम जाखड़, हरलाल भाम्भू, दयानन्द बेनीवाल, संगीता बेनीवाल, सुरेश कुमार, रामस्वरूप गोदारा, राजपाल गोदारा, श्यामसिंह सारण आदि उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।