WhatsApp Menu
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  |  श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए संघर्ष होगा तेज, सांसद अमराराम ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र  |  5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

बारिश ने दिया धोखा, इंतजार में रह गए किसान

किसानों को मौसम विभाग के पूर्वानुमान से कुछ आस जगी थी। रविवार से मंगलवार तक बारिश की संभावना जताई गई थी, जिससे किसानों को उम्मीद थी कि उनकी प्यासी धरती तृप्त हो जाएगी। रविवार तो उम्मीद में बीता, लेकिन सोमवार को भी बादल तरसते रहे।

हालांकि, क्षेत्र के कुछ गांवों में सोमवार को हल्की बारिश हुई, जिससे फसलों को थोड़ी राहत मिली। लिखमादेसर, ठुकरियासर, पुंदलसर, ऊपनी आदि गांवों से पाठकों ने तस्वीरें भेजी हैं, जो बयां कर रही हैं कि बूंद-बूंद पानी के लिए धरती कैसे तरस रही है।

इन तस्वीरों में कहीं मुरझाती फसलें हैं, तो कहीं उम्मीद भरी निगाहों से आसमान की ओर ताकते किसान। हल्की बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन यह नाकाफी है। अब सबकी निगाहें आसमान पर टिकी हैं, और हर कोई यही दुआ कर रहा है कि बादल मेहरबान हों, ताकि अन्नदाता की मेहनत बेकार न जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़