WhatsApp Menu
धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा  |  ब्राइट फ्यूचर के सितारों ने 12वीं में किया नाम रोशन, हासिल किया बेहतरीन  |  मादक पदार्थो की तलाश में क्षेत्र के इस गांव में पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम, दी दबिश, हो रही तलाशी।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की दो खबरें पढ़े एक साथ  |  लिखमीसर उत्तरादा में एक दर्जन विद्यार्थी रहें 90% से ऊपर, जैसलसर, बाना, मोमासर, आड़सर, उदरासर स्कूलों में शत प्रतिशत रहा परिणाम, ये रहें स्कूल टॉपर  | 

बारानी किसानों की फसलें चौपट, देर रात हुई कहीं तेज तो कहीं मध्यम बरसात, आज ऑरेंज अलर्ट।

श्रीडूंगरगढ़, 6 अक्टूबर 2025। अक्टूबर की इस रात, श्रीडूंगरगढ़ और आसपास के गांवों में मौसम ने अचानक करवट बदली। देर रात शुरू हुई बूंदाबांदी कुछ ही देर में तेज बारिश में तब्दील हो गई। कहीं मध्यम गति से तो कहीं झमाझम बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को भिगो दिया।

दरअसल, मौसम विभाग ने पहले ही राजस्थान के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। 5 और 6 अक्टूबर को जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, और भरतपुर संभागों में तेज हवाओं की आशंका जताई गई थी। 6 अक्टूबर के लिए बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर और नागौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। वहीं दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, पाली, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, जालोर और जोधपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया था।

इस बेमौसम बारिश ने बारानी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसान मायूस हैं।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के उदरासर, डेलवा और समंदसर की रोही में देर रात तेज बारिश हुई, जबकि श्रीडूंगरगढ़ और तोलियासर में भी तेज बरसात दर्ज की गई। आज सुबह भी इन इलाकों में झमाझम बारिश जारी है।

श्रीडूंगरगढ़ रोही के किसान हरी जाखड़ ने बताया कि बारिश से ग्वार और मोठ की फसलों को नुकसान पहुंचा है। डेलवां के महेंद्र डेलू ने बताया कि किसान धान को एकत्र करने में लगे हुए थे, लेकिन बारिश ने सब चौपट कर दिया। समंदसर के किसान गोपालराम शर्मा ने भी बारिश से बारानी फसलों के नुकसान की बात कही है, जिससे बारानी किसानों की उम्मीदें टूट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़