WhatsApp Menu
सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित  |  कल से किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए लगेंगे कैंप, जरूर बनवाए आईडी  |  सांइस में 85 बच्चे बने टॉपर, बोथरा ने किया क्षेत्र को गर्वित, हर तीसरा विद्यार्थी 90 प्रतिशत से ऊपर  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को, देखें सभी के फोटो सहित पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो  | 

बाना में हुआ पथ संचलन, पुंदलसर मंडल के स्वयंसेवक शामिल हुए

सोमवार को पुदंलसर मंडल का कार्यक्रम बाना गांव में संपन्न हुआ, जिसमें बाना, पुदंलसर, सालासर और ऊपनी गांवों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य पथ संचलन से हुई। स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए गांव के मुख्य मार्गों पर संचलन किया। संघ का घोष इस दौरान सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रामीणों ने भगवा ध्वज पर पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया, जो उनके श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक था।

संचलन की समाप्ति के बाद, विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य बौद्धिककर्ता त्रिखंड प्रचारक सुरेश कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ की शताब्दी वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने संघ की स्थापना के उद्देश्यों, वर्तमान में इसके विस्तार, पंच प्रण, और शताब्दी वर्ष के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बताया गया है कि मंगलवार को तोलियासर मंडल का पथ संचलन गांव तोलियासर में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़