WhatsApp Menu
विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  | 

बस के ऊपर चढ़े यात्रियों को नीचे उतारा, क्षमता से अधिक भरी बसों को किया पाबंद

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 दिसंबर 2025। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में पुलिस कर्मियों द्वारा यातायात संबंधी जागरूकता व नियमों का पालन करने संबंधी हिदायत देने का कार्य किया जा रहा है।
शनिवार को पुलिस टीम ने हाइवे व ग्रामीण रूटों की बसों व अनेक वाहनों की जांच की। पुलिस दल ने एक बस की छत पर बैठे 18 यात्रियों को नीचे उतारा व आगे से ऊपर बैठ कर यात्रा नहीं करने, इसके खतरों के बारे में जानकारी दी। वहीं अंदर से खचाखच भरी बसों में क्षमता से अधिक सवारियां नहीं भरने के लिए समझाईश की गई। बस चालकों व परिचालकों को इस संबंध पाबंद किया गया वे क्षमता से अधिक सवारियां बसों में नहीं भरे। पुलिस दलने यात्रियों से भी अपनी सड़क पर सुरक्षा संबंधी जागरूकता अपनाने की अपील की। इस दौरान टीम ने अनेक वाहन चालकों को हाइवे पर बढ़ रही दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी देते हुए एहतिहात बरतने की बात कही। दल ने वाहन चालकों को गति संबंधी नियम व यातायात संबंधी नियमों की पूर्णत: पालना करने की सख्त हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़