WhatsApp Menu
12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  | 

बड़ी उथल-पुथल, राज्य सरकार तक पहुंची भाजपा की अंदरूनी आवाज, पंचायत समिति की ग्राम पंचायत में किया बदलाव।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 2 पंचायत समितियों के निर्माण के साथ ही भाजपा के एक बड़े नेता के गृह क्षेत्र को श्रीडूंगरगढ़ से हटा कर रीड़ी में डालने का जबरदस्त विरोध भी देखने को मिला था। श्रीडूंगरगढ़ के नजदीकी गांव होने पर भी पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत के गांव पुंदलसर को पंचायत समिति रीड़ी की ग्राम पंचायत बना दिया गया था। इसके बाद हुई कवायद में भाजपा की अंदरूनी विरोध की आवाज जयपुर तक पहुंची एवं सोमवार को जयपुर से आये आदेश में पुंदलसर को रीड़ी से विलोपित कर श्रीडूंगरगढ़ में डाला गया है। यह आदेश आने के बाद क्षेत्र के कई राजनीतिक चर्चाओं को बल मिल गया है और जल्द ही आने वाले पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों में भी पुंदलसर को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में ही लिया जाएगा। आप भी देखें आदेश की प्रतिलिपि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़