WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में खास खबरें एकसाथ  |  इलियास ने दिया ईमानदारी का परिचय, सड़क पर गिरा पर्स मालिक को लौटाया।  |  लूणकरणसर में मनरेगा बचाओ संग्राम, नई नीति के विरोध में गांव-गांव जनसंवाद  |  पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि: छात्रों ने लगाए भारत माता के जयकारे, आतंकवाद को बताया कायरता  |  टॉपर को फीस में 90% की छूट, शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को मिलेगी शुल्क में रियायत  | 

बच्चों ने मातृ पितृ दिवस मनाया, पुलवामा अटैक के शहीदों को याद किया।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 फरवरी 2026। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शनिवार को अचंल के विभिन्न स्कूलों में मातृ पितृ दिवस मनाया गया। विभिन्न स्कूलों में पुलवामा अटैक के शहीदों को याद कर श्रद्धाजंलि दी गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनिया वीर ने बताया कि ब्लॉक की सरकारी स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को वोट देने के संवैधानिक अधिकारी का महत्व भी संस्था प्रधानों ने समझाया। दुलचासर, रीड़ी, कुंतासर, मिंगसरिया, कितासर बीदावतान में विद्यार्थियों ने पाती मां और पिता के नाम गतिविधि में भाग लिया। कितासर बीदावतान में एसीबीईओ अशोक चुग ने बच्चों को सदैव माता पिता का सम्मान करने की प्रेरणा देते हुए लोकतंत्र में मतदान की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं कालूबास में तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा के पास स्थित अंग्रेजी माध्यम के निजी विद्यालय लर्न एंड फन स्कूल में धूमधाम से मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। प्राचार्य  विनिता सारस्वत ने बताया कि इस मौके पर विद्यालय में पहुंचे अभिभावकों का बच्चों ने पूजन किया और फूलमाला पहनाई। सभी बच्चों को तिलक लगा कर जीवन में माता पिता का महत्व बताते हुए सदैव उनका आदर करने की प्रेरणा दी गई। इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से शहीदों को याद किया और दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी। इस दौरन पूरा स्टाफ भी सक्रिय रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़