प्राचार्य रजनीश कौशिक ने बताया कि बाल दिवस के मौके पर बच्चों को विशेष खुशियां देने के लिए कई आयोजन किए गए। दिन की शुरुआत बच्चों को धड़देवली धाम स्थित वीर बिग्गाजी मंदिर के भ्रमण से हुई। इस दौरान बच्चों को वीर बिग्गाजी के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया गया और गौसेवा तथा सत्यनिष्ठापूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी गई।
इसके बाद विद्यालय सभागार में एक बड़े प्रोजेक्टर पर देशभक्ति फिल्म दिखाई गई, जिसका उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना था। बच्चों को अपने जीवन में देशभक्ति के महत्व को समझने और उसे अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
बच्चों के मनोरंजन और स्वाद के लिए विद्यालय परिसर में विशेष खाना-खजाना स्टॉल्स भी लगाए गए थे। इन स्टॉल्स पर चाऊमिन, पानी-पूरी, चाट-पपड़ी, डोसा जैसे विभिन्न व्यंजन उपलब्ध थे, जिनका बच्चों ने दिन भर आनंद लिया।
विद्यालय के कोऑर्डिनेटर महादेव बोहरा, अनुशासन हेड वंदना सोनी और अंजुल सिंह ने सभी व्यवस्थाओं को कुशलतापूर्वक संभाला। विद्यालय संरक्षक उदाराम चौधरी ने इस तरह के आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम के अंत में वाइस प्रिंसिपल सुनीता कौशिक ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य डॉक्टर रजनीश कौशिक ने बाल दिवस के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि यह दिन बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है।
दिन भर बच्चे सभी आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लेते रहे और हाई-टी भोज का भी लुत्फ उठाया। स्कूल में बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव रहा।