WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

बच्चे के साथ खेल रहें नाना अचानक हुई मौत

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 दिसंबर 2025। अचानक होने वाली मौत के आंकड़े बढ़ रहें है और इस पर मेडिकल रिसर्च की बहस भी देश भर में छिड़ गई है। सोमवार को 12 घंटे के भीतर क्षेत्र में तीसरी मौत साइलेंट कार्डिएक अरेस्ट से हुई।
सोमवार शाम करीब 4.30 बजे मोमासर बास में स्थित अपने घर में 52 वर्षीय गिरधारीसिंह पुत्र भंवरसिंह चौहान अपनी नन्हीं दोहिती के साथ बेड पर बैठे खेल रहें थे। तभी अचानक वे एक ओर लूढ़क गए। परिजनों ने उन्हें संभाला और उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मृत्यु साइलेंट अटैक से होना बताया। विदित रहें सोमवार सुबह एक डंपर चालक, एक जीएसएस कर्मी की मौत भी अटैक से हो गई थी। ऐसे में सोमवार शाम हुई इस तीसरी मौत से नागरिकों में इस प्रकार जान गवां देने पर नई चर्चा भी शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़