WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

फसल पकाव पर है, पानी की सख्त जरूरत बनी मुसीबत, कम बिजली वोल्टेज के कारण किसानों में नाराजगी

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 फरवरी 2026। रबी की फसलें खेत में पकाव पर है और किसानों को पूरे पानी की सख्त जरूरत है। ऐसे में बिजली विभाग द्वारा कम वोल्टेज देने से किसान बुरी तरह से परेशान है।
धोलिया एजी फीडर के किसान इन दिनों वोल्टेज के कारण खूब परेशान हो रहें है। हाइवे किनारे श्रीडूंगरगढ़ की रोही में स्थित खेत से किसान सुरेश जाखड़ ने बताया कि खेत में गेंहू व चने पकाव पर खड़े है और किसानों को इन 20 दिनों में पूरे पानी की जरूरत है। ऐसे में बिजली वोल्टेज नहीं मिल रहा है जिससे पूरी रोही के किसान बिजली विभाग की व्यवस्था से त्रस्त है। किसान हेतराम सायच ने बताया कि ऐसे मरे हुए वोल्टेज में ट्यूबवले चलाने पर मोटर व केबल के जलने का खतरा रहता है। एक बार मोटर जलने पर करीब 40 हजार रूपयों की मार किसान को बेवजह भुगतनी पड़ती है। किसान जगदीश सायच, मालाराम सायच, किशन बाना ने रोष जताते हुए कहीं सुनवाई नहीं होने के आरोप लगाए। किसानों ने बताया कि पूरे वोल्टेज के लिए बीकानेर तक चक्कर काट लिए है। बीकानेर के अधिकारी संबंधित कार्यालय में संपर्क करने के लिए कहते है और यहां अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है। किसानों ने नाराजगी जताते हुए पूरे वोल्टेज देने की मांग की है। धोलिया जीएसएस पर कार्यरत जेईएन सुमन मीणा ने बताया कि फीडर में पीछे से 220 जीएसएस से ही वोल्टेज की समस्या आ रही है, जिसे संभवत दो तीन दिनों में सुलझा लिए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़